Connect with us

अपराध

आत्महत्या नहीं गला घोंट कर हुई थी विवाहिता की हत्या, चार गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ अब्दुल वाहिद

भदोही। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के चौर गांव में सप्ताह पूर्व विवाहिता की मौत ने अलग मोड़ ले लिया है। जबकि ससुराल पक्ष ने आत्महत्या की बात कही थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से हत्या की पुष्टि करते ही पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्ती शुरू कर दी।

प्रयागराज के जलालपुर गांव निवासी गुलाबधर बिंद ने 24 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया था कि 23 जुलाई को उसकी पुत्री चंदा देवी 23 वर्ष की ससुराल में मौत हो गई जिसका कारण ससुराल वालों ने दहेज की मांग की थी और दहेज की मांग पूरी नहीं हो सकी जिसको लेकर पुत्री का मानसिक उत्पीड़न भी किया जा रहा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार भदोही प्रतीक्षा मौर्य की उपस्थिति में पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं तहरीर पुलिस ने पति विनय कुमार, ससुर मुंशीलाल, सास सोहगौली देवी, जेठानी मोनिका, देवर आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

एसपी डॉ.मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन देवर गिरफ्त नहीं आ सका है जिस भी शिकंजा कसेगा। विवेचना की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी भदोही को सौंपी गई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page