Connect with us

अपराध

रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला दारोगा गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को वाराणसी में लंका थाना अंतर्गत महिला रिपोर्टिंग चौकी पर तैनात महिला दारोगा अनोभा तिवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर‌ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से महिला दारोगा को संभलने का मौका नहीं मिला। अनोभा तिवारी 2019 बैच की दारोगा हैं और मृतक आश्रित कोटे से दारोगा बनी थीं।

इस मामले में लक्सा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरी बाग के रहने वाले राजीव शर्मा ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि अनोभा तिवारी नाम की महिला दारोगा ने एक मुकदमें में से उनका नाम हटवाने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। राजीव शर्मा की शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और अनोभा तिवारी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई।

Loading...

प्लानिंग के अनुसार एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को महिला दारोगा को राजीव शर्मा से रिश्वत की रकम लेते वक्त गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने महिला दारोगा को कैंट थाना लाकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की। गिरफ्तारी के समय अनोभा तिवारी ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी कोई चाल काम नहीं आई। अनोभा तिवारी की गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर से सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page