Connect with us

अपराध

दुष्कर्म का फरार आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी रामनगर के एक डॉक्टर ने अपने ही महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में मंगलवार की रात पुलिस ने डॉक्टर सुनील सिंह को उनके टेंगरा मोड़ स्थित चंद्रेश अस्पताल व कैंसर सेंटर से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इस संबन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि, महिला कर्मचारी की शिकायत पर प्रबंधक डॉक्टर सुनील सिंह के खिलाफ गत दिनों रामनगर थाना में 376 सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। अस्पताल की पूर्व स्टाफ नर्स ने ही बीते छह जुलाई को डॉक्टर पर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई गई थी। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया जायेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa