Connect with us

अपराध

दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह

वाराणसी। लोहता पुलिस को थाने से पंजीकृत फरार दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी मनीष पटेल को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि मंगलवार को दोपहर बाद पुलिस गस्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिलती है थाने से पंजीकृत फरार दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी उंचगाव के पास खड़ा है। कहीं भागने के फिराक में है।

Loading...

सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वह युवक भागने लगा। शक होने पर दौड़ाकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपी का नाम मनीष पटेल पुत्र नंदलाल पटेल निवासी कुनबीपुर गिर्द बड़ागांव थाना औराई बताया गया है। उसके ऊपर मुकदमा संख्या 141/24 धारा 506 376 भादवि व 67 भादवि एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। तभी से वह फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, अकेलवा चौकी इंचार्ज सुमित पांडेय, हेड कांस्टेबल भीम कुमार, लक्ष्मीकांत यादव शामिल रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page