Connect with us

वाराणसी

सांसद आदर्श गांव ‘पूरे बरियार’ आयुष्मान कार्ड से शत-प्रतिशत संतृप्त

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाधिकारी ने सांसद आदर्श गांव पूरे बरियार में चौपाल लगाकर लोगो की समस्याओं से हुए रूबरू

डीएम ने कुछ छूटे दिव्यांगजन लोगों के प्रमाण पत्र के लिए स्वास्थ्य विभाग को और श्रम कार्ड के लिए श्रम विभाग को निर्देशित किया

वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकासखंड सेवापुरी के सांसद आदर्श ग्राम पूरे बरियार में चौपाल का आयोजन किया गया। उन्होंने लोगो को बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को संतृप्त कराने के लिए यह चौपाल लगाया गया है। जिसका उद्देश्य है कि छूटे लाभार्थियों की क्रॉस चेकिंग कराकर उन्हें लाभान्वित कराया जाय। पिछले दिनों पात्र लाभार्थियों को ग्राम में कैम्प लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था।

जिलाधिकारी ने चौपाल में एक-एक कर लोगो की शिकायतें सुनी और उसे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। यहाँ सरकार की मुख्य योजनाओं में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, हर घर नल जल योजना, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन योजना सहित ग्राम की वर्तमान समस्याओं पर चर्चा की और जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को छूटे पात्र लाभार्थियों को शासन को अवगत कराकर लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि कुछ पात्र लाभार्थियों को इण्डियन आयल के सीएसआर फण्ड से 13 और सर्वे में 04 लाभार्थियों की सूची बनाई गई है। फिर भी कुछ और लोगों द्वारा जिनके पक्के मकान हैं उनको मकान आवंटित होने की शिकायत की गई, इस पर जिलाधिकारी ने पीडी डीआरडीए को ऐसे लोगों की जाँच करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि जिनके पास पक्का आवास है, ऐसे अपात्र लोग आवास पाने का प्रयास कत्तई न करें। पीड़ित द्वारा बताया गया कि सभी के पास अपना शौचालय है 22 और पात्रों के शौचालय बनाने का सर्वे हुआ है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से चार लाभार्थी छूटे हैं, जिसे जिलाधिकारी ने शीघ्र ही निस्तारित कराने हेतु निर्देशित किया।

Advertisement

डीएम ने कुछ छूटे दिव्यांगजन लोगों के प्रमाण पत्र के लिए स्वास्थ्य विभाग को और श्रम कार्ड के लिए श्रम विभाग को निर्देशित किया।इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड में पूरा गाँव संतृप्त मिला, इस पर जिलाधिकारी द्वारा सत्तर वर्ष की उम्र पूरा कर चुके लोगों को भी इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार उन्होंने राशन कार्ड, पेंशन, उज्जवला योजना आदि योजनाओं के छूटे लाभार्थियों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अपवाद को छोड़ दें तो संपूर्ण गाँव के पात्र लाभार्थी सभी योजनाओं में संतृप्त पाये गए हैं,जिनके लिए वे पात्र हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी के समक्ष जलभराव, धँसी सड़क, सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण आदि की शिकायते आई जिनका संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारित कराने का निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नगपाल ने बताया कि 1.80 करोड़ की लागत से इस ग्राम में गलियों की इंटरलाकिंग, सोलर लाइट, सीसीटीवी कैमरा, पैसेंजर शेड, शेड, डस्टबीन, शोकपीट, अमृत सरोवर, साईनेज सहित अन्य विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है, जिसे शीघ्र ही शुरू करा दिया जायेगा।यह फण्ड ओएनजीसी द्वारा दिया जायेगा। चौपाल की समाप्ति के पश्चात जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने सचिवालय परिसर में बरगद और अशोक के पौध का रोपण किया।

इस कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, बीडीओ, डीपीआरओ, लेखपाल, सचिव सहित अन्य आधिकारी और ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page