Connect with us

वाराणसी

छात्रों में शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक ज्ञान अनिवार्य : एमएलसी धर्मेंद्र राय

Published

on

Loading...
Loading...

डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में एमएलसी ने छात्रों को वितरित किया स्मार्टफोन व टैबलेट

वाराणसी। भैरवतालाब स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित स्मार्टफोन टैबलेट वितरण कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने एम ए प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्रों को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किया। स्मार्टफोन तथा टैबलेट पाने के बाद छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर छा गयी।   

कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक सुशील कुमार सिंह तोयज तथा प्राचार्य डॉ.आशुतोष कुमार ने मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र राय को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।        

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र राय ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सामाजिक ज्ञान का होना बहुत जरूरी है। स्मार्टफोन टैबलेट का दुरुपयोग मत करिएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ नरेंद्र नारायण राय ने की। कार्यक्रम के अंत में ललित कला विभाग के छात्रों द्वारा लगाए गए चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों का सराहना किया।     

इस अवसर पर मुख्य रूप अध्यक्ष विक्रम पटेल, बैजनाथ पटेल, डॉ.रणधीर सिंह, डॉ.कृपाशंकर पाठक ,डॉ .धर्मेंद्र श्रीवास्तव ,डॉ. अविनाश राय, डॉ शशि कला पाठक, डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सुनील दुबे, डॉ दीपक मिश्रा सहित महाविद्यालय के समस्त अध्यापक व कर्मचारी गण के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page