Connect with us

वाराणसी

शहरी सीएचसी सारनाथ पर हुआ स्टाफ नर्स का सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारनाथ पर वृहस्पतिवार को सीएचसी पर ही तैनात स्टाफ नर्स का सफलतापूर्वक सिजेरियन प्रसव किया गया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि, स्टाफ नर्स कुमुद कुमारी (33 वर्ष) शहरी सीएचसी सारनाथ पर तैनाती की गई है। गुरुवार को सुबह अचानक पेट दर्द बढ़ने पर सीएचसी पर ही भर्ती किया गया। संपूर्ण जांच की गई, इसके बाद उनका सफलतापूर्वक प्रसव किया गया।

Loading...

प्रसव करने वाली टीम में ऐनेस्थेसिस्ट डॉ किरण जायसवाल, डॉ भरत भूषण शुक्ला, पीडियाट्रिशियन डॉ केसी बरनवाल और स्टाफ नर्स प्रीति शामिल रहीं। सीएमओ ने बताया कि अब तक शहरी सीएचसी सारनाथ में कुल 92 प्रसव हो चुके हैं, जिसमें 50 सिजेरियन और 42 सामान्य प्रसव शामिल हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page