Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी ने रोप-वे निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

सावन शुरू होने से पहले रोप-वे कॉरिडोर के भीतर मौजूदा यूटिलिटीज को स्थानांतरित कर दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े : एस.राजलिंगम

वाराणसी। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने शुक्रवार को गिरजाघर चौराहे के पास रोप-वे के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था,जल कल,वाराणसी विकास प्राधिकरण और पुलिस विभाग के आधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू से संचालित कराने हेतु सीओ और संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने जलकल विभाग और बिजली विभाग को निर्देश दिया कि सावन शुरू होने से पहले रोपवे कॉरिडोर के भीतर मौजूदा यूटिलिटीज को स्थानांतरित कर दिया जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने वीडीए को टावर टी 23 और टी 25 के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के लिए भी कहा, ताकि रोपवे निर्माण कार्य बिना किसी देरी के पूरा किया जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page