Connect with us

अपराध

पत्नी ने नहीं दिया पैसा, नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से किया घायल

Published

on

रिपोर्ट – गणपत राय

यूपी के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पर एक बारगी तो कोई भी यकीन करने को तैयार नहीं होगा। लेकिन घटना की वजह जानकर लोग अचरज में हैं। जिले में एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के बाबत सदर पुलिस को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, ‌चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केशोपुर के पास एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। क्योंकि उसकी पत्नी ने उसे पैसा नहीं दिया। चंदौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 शास्त्री नगर निवासी शिवनारायण की पुत्री चंद्रतारा की शादी लगभग 12 वर्ष पहले बलुआ थाना के मथेला गांव निवासी प्रदीप राम से हुई थी। पिछले तीन साल से पति और पत्नी अलग रह रहे हैं। चंद्रतारा, फिलहाल एक निजी अस्पताल में काम करती है और अपने मायके में रह कर वह अपने 6 साल के बेटे अंश और 4 साल की बेटी शीतल का भरण-पोषण करती है।

घायल चंद्रतारा ने बताया कि, उसका पति नशेड़ी है और हमेशा उससे पैसा मांगता रहता है। इस बार पैसे देने से मना किया तो पति ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से उसके पैर सहित कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं हैं। मैंने इस घटना की लिखित तहरीर सदर कोतवाली में दी है। साथ ही पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page