Connect with us

वाराणसी

सीएम योगी से मिलेंगे जल निगम के ठेकेदार, इस मुद्दे पर रखेंगे बात

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नदेसर स्थित जल निगम कैम्पस में शुक्रवार को जल निगम के ठेकेदारों की एक बैठक राधे श्याम गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित ठेकेदारों ने विगत कई वर्षों से जल निगम / पेयजल में लंबित भुगतान को लेकर चर्चा की।इस अवसर पर ठेकेदारों ने एक स्वर में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने लम्बित पड़े भुगतान को अविलम्ब करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर ठेकेदारों में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ की अपनी भुगतान की मांग को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी बात रखेगा एवं मुख्यमंत्री से जल निगम मे 10 लाख तक के कार्यों को ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने का अनुरोध करेगा ताकि हम छोटे ठेकेदारों का भी परिवार चल सके।

बैठक में महेन्द्र पटेल, राधेश्याम गोमाल पीसी गुप्ता (युवराज), गनपत कुमार, राकेश सिंह अनिल यादव, विजय प्रकाश तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र मयंक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page