Connect with us

वाराणसी

ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास स्थित स्लीपर फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, राजातालाब थाना क्षेत्र के बढैनी कला गांव का विकास कुमार सिंह 40 वर्ष स्लीपर फैक्ट्री में पांच साल से काम कर रहे थे। शुक्रवार की दोपहर में किसी काम से फैक्ट्री के बाहर गये थे। काम करके जब वापस आ रहे थे तो रेलवे लाईन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गये। धक्का लगने से वह दूर जाकर गिर गये। घटना की सूचना पर फैक्ट्री के सभी स्टाफ भागकर घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा विकास की मौत हो गई थी। विकास की पत्नी का नाम मिन्टू सिंह है। दो लडके आयुष सिंह और हर्षित सिंह है। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर आ गये थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page