Connect with us

वाराणसी

अंबानी परिवार की बहू राधिका मर्चेंट पहनेंगी बनारसी साड़ी

Published

on

Loading...
Loading...

तैयार हो रहीं सोने-चांदी और मीनाकारी वाली 57 साड़ियां

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट डेढ़ किलो वजनी गुलाबी रंग की साड़ी पहनेंगी। रामनगर के बुनकर के यहां अंबानी परिवार के लिए सोने-चांदी व मीनाकारी वाली 57 साड़ियां तैयार कराई जा रही हैं। पिछले दिनों वाराणसी आगमन के दौरान नीता अंबानी ने बुनकर के कारखाने पर पहुंचकर साड़ियों का काम देखा था। उन्होंने कारीगरी की तारीफ की थी। इसके अलावा वह शहर के एक प्रतिष्ठित साड़ी के दुकान पर भी गई थीं जहां पर उन्होंने कई साड़ियां देखीं और उसमें से कुछ पसंद भी किया।

बुनकरों के अनुसार, नीता अंबानी के लिए 57 साड़ियां बनाई जा रही है। बहू के लिए खास गुलाबी रंग की साड़ी बनाई जा रही है। इस साड़ी में 500 ग्राम सोने के तार, 250 ग्राम मीना, 250 ग्राम रूपा तार, 250 ग्राम तानी और 250 ग्राम बानी लग रहा है। हैंडलूम से तैयार हो रही इस साड़ी पर महीन कारीगरी की जा रही है। इसकी डिजाइन बेदह खूबसूरत है। इसे तैयार करने के लिए कारीगर रोजाना सात से आठ घंटे काम कर रहे हैं। बता दें कि, भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई को नवी मुंबई स्थित जियो गार्डन में होगा जिसमें देश-विदेश से प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page