Connect with us

मुम्बई

आइसक्रीम में किसकी थी कटी हुई उंगली ? पुलिस को मिला जवाब

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। मलाड में यम्मो आइसक्रीम कोन में मिला अंगूठे का टुकड़ा इंदापुर, पुणे की नेचुरल डेयरी कंपनी के मशीन आपरेटर ओमकार पोते का ही था। डीएनए परीक्षण में इसकी पुष्टि हुई। पुलिस ने पिछले सप्ताह ओमकार के खून के नमूने को आइसक्रीम कोन में मिले अंगूठे के टुकड़े के साथ डीएनए परीक्षण के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा था। गुरुवार को मिली डीएनए परीक्षण की रिपोर्ट ओमकार के खून के नमूने से मेल खा‌ गई।

Loading...

नेचुरल डेयरी थर्ड पार्टी के तौर पर आइसक्रीम बनाती थी। गौरतलब है कि, मलाड निवासी और पेशे से डाक्टर ब्रेंडन फेराओ ने हाल ही में ई-कामर्स एप के जरिये आइसक्रीम मंगाई था। जब वह आइसक्रीम खाने लगे तो च्युइंग गम जैसा महसूस हुआ। आइसक्रीम का हिस्सा हटाया तो उसमें अंगूठे का टुकड़ा था। इस घटना के बाद आइसक्रीम को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलने लगी तथा लोग उससे परहेज करने लगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भी जांच शुरू की और अब स्थिति स्पष्ट हुई है।

रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि अंगूठा घटना वाले दिन ही कटा था। रिपोर्ट से पता चला कि ओमकार को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अब यह पता लगाया जाएगा कि इस घटना के लिए मूल कंपनी वाल्को फूड कंपनी लिमिटेड जिम्मेदार है या इसके लिए नेचुरल डेयरी के अधिकारी जिम्मेदार हैं। दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौते में निर्धारित नियमों- शर्तों की जांच की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page