Connect with us

मुम्बई

युवती ने सहेली से ठगे लाखों रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। कहावत है, “एक सच्चे दोस्त की पहचान हमेशा मुसीबत में होती है।” लेकिन मुंबई में एक सहेली ने अपने ही दोस्त के साथ गद्दारी कर उससे लाखों रुपये ठग लिए।काशीगांव पुलिस ने एक ऐसी युवती को गिरफ्तार किया है जिसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग कर अपनी ही सहेली से लाखों रुपये की ठगी की। आरोपी युवती ने लड़के की आवाज में मोबाइल से बात कर अपनी सहेली के साथ धोखा किया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, मीरारोड के पॉश कॉलोनी जे. पी. इंफ्रा में रहने वाली एनी दरमानी की दोस्ती इसी बिल्डिंग में किराए से रहने आई रश्मी कर नामक एक युवती से हो गई थी। दोस्ती के बाद रश्मी ने एनी को अपने दोस्त के ऑफिस में अच्छे वेतन वाली नौकरी दिलाने का लालच दिया। इसके लिए उसने एनी का बायोडाटा और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी ले लिया। कुछ दिन बाद एनी को अभिमन्यु मेहरा नामक एक युवक का फोन आया। लेकिन यह फोन उसकी सहेली ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के माध्यम से आवाज बदलकर की थी। उसने फोन पर अच्छे नौकरी का लालच दिया और युवती को अपने झांसे में लेकर उसके साथ लाखों रुपये की ठगी कर ली।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page