Connect with us

पूर्वांचल

मिर्जापुर : आकाशीय बिजली से दो की मौत, पांच झुलसे, मवेशियों की भी गई जान

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र व विन्ध्याचल में बिजली गिरने दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग झुलस गए। कई मवेशियों की मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र कोल्हुआ गांव निवासिनी देवी (30) घर पर सो रही थी। अचानक देर रात तेज चमक गरज से बिजली गिरने से चपेट में आ गई।बच्चों के शोर मचाने पर परिजन आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोगो गांव निवासी सुरेंद्र कुमार दुबे की गाय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक महिला के दो पुत्र एक पुत्री हैं। इनका बड़ा पुत्र शुभम (17) और सूरज (13) है।

Loading...

विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव में बीती रात को बिजली गिरने से धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। पांच लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में बुधवार की सुबह बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से पशुपालक रामकेवल बियार की एक भैंस और एक बकरी की मौत हो गई। बिजली की चपेट में आ जाने से पशुपालक भी झुलस गया। पशुपालक बुधवार की सुबह अपने घर के सामने नीम के पेड़ के नीचे भैंस और बकरी को भूसा खाने के लिए बाहर निकाल रहा था कि अचानक गिरी बिजली की चपेट में आ गया। बिजली गिरने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधी मुकेश सिंह ने फोन से घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page