Connect with us

अपराध

शादी के आठ महीने बाद विवाहिता ने दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बीरापट्टी, बड़ागांव में मध्यरात्रि में एक विवाहिता ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली।‌ उसकी शादी को सिर्फ 8 महीने ही हुए थे। ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने आत्महत्या की है, जबकि मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, उदयपुर निदोरा,चोलापुर के रहने वाली संजू गोड़ की बेटी सोनी गोड़ की शादी नवंबर 2023 में बीरापट्टी,बड़ागांव के रहने वाले राजू गोड़ के बेटे सूरज गोड़ से हुई थी। शादी के बाद ससुराल में रहने के बाद मायके अपनी पहली विदाई कराकर गयी। सोनी तीन दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल दुबारा आयी।

मृतिका के ससुर राजू गोड ने पुलिस को बताया कि, रात में परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया और और छत पर सोने चले गए। सोनी अपने कमरे में ही रुक गई। मध्य रात्रि जब बारिश शुरु हुई तो पूरा परिवार छत से नीचे आया। सोनी का कमरा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका पर ससुराल पक्ष ने डायल 112 को सूचित किया।

पुलिस के पहुंचने पर दरवाजे को तोड़ा गया, जब का नजारा देख सभी सन्न रह गए। सोनी साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे झूल रही थी। जिसमें बाद ससुराल पक्ष ने मायके पक्ष को जानकारी दी। घटना‌ की जानकारी होने पर मायके पक्ष आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाने लगे। मायके पक्ष का कहना था कि सोनी की हत्या कर पंखे से टांगा गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page