पूर्वांचल
चंदौली के नवनियुक्त एसपी होंगे आदित्य लांग्घे, पत्नी हैं आईएएस अधिकारी
रिपोर्ट – गणपत राय
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के पश्चात यूपी में दारोगा से लेकर पीसीएस और आईपीएस तक के ट्रांसफर हो रहे हैं। मंगलवार को यूपी में शासन स्तर से आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। एसपी रेलवे आगरा आदित्य लांग्घे चंदौली ने नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं। वर्तमान एसपी डॉ. अनिल कुमार को इसी पद पर प्रतापगढ़ भेजा गया है। डॉ. अनिल कुमार का चंदौली में 10 महीने 23 दिनों का कार्यकाल रहा।

बता दें कि, चंदौली के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे जम्मू-कश्मीर राज्य के जम्मू के मूल निवासी हैं। 3 दिसंबर 1990 के जन्मे आदित्य लांग्हे ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वे 2016 बैच के आईपीएस हैं और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह 2020 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। आदित्य लांग्हे इससे पहले रेलवे के पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं। उन्हें 15 दिसंबर 2021 को बनारस के वरुणा डीसीपी का चार्ज दिया गया था।
इसके बाद 2022 में पहली बार अमरोहा में एसपी बनाकर भेजा गया। अमरोहा के बाद उन्होंने आगरा के एसपी के तौर पर कार्यभार संभाला। 35 वर्ष के युवा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे अपनी कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। रेलवे और आगरा में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने काफी बड़े खुलासे और कार्रवाई की है। चंदौली में गो हत्या, गो तस्करी, शराब तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण दायित्व होगा।
सात अन्य आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची –

