Connect with us

पूर्वांचल

बकरी बनी बैंक कर्मी के मौत की वजह

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दिलदारनगर थाना के वहुआरा के पास सोमवार को एक बकरी को बचाने में मोटरसाइकिल से गिरकर प्राइवेट बैंक कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर पारिवार में कोहराम मचा गया।

जानकारी के अनुसार, मुहम्मदाबाद क्षेत्र के बड़का तमलपुरा निवासी बृजेश यादव (26 ) सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर पद पर कार्यरत था। उसकी तैनाती दिलदारनगर शाखा पर हुई थी। छुट्टी होने के कारण वह अपने गांव चले गया था। सोमवार की सुबह वह वापस दिलदारनगर लौट रहा था। वह अभी सरहुला दिलदारनगर मार्ग से आ ही रहे थे कि बहुआरा गांव के समीप बकरी को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास ग्रामीण की भीड़ जुट गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन करके आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बैंककर्मी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही बैंक के अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंच गये। उन्होंने घटना की जानकारी मृतक के परिचितों को देते हुए पुलिस को सूचना दी।

इस बाबत दिलदारनगर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पीड़ित के तरफ से कोई तकरीर नहीं मिली है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page