Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : 15 करोड़ की लागत से बनेगी पूर्वांचल की पहली हाईटेक राइस मिल, जानिए किसानों को क्या होंगे फायदे ?

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ गणपत राय

कृषि प्रधान जिले के किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार सैयदराजा में 15 करोड़ की लागत से पूर्वांचल की पहली हाईटेक राइस मिल बनने जा रही है। 20 बीघे में बनने वाली मिल में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।मिल के लिए 13.5 करोड़ रुपये केंद्र और राज्य देगी। बाकी डेढ़ करोड़ रुपये का निवेश मिल सोसायटी करेगी। पूर्वांचल एग्रो कलस्टर राइस मिल के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। राइस मिल शुरू होने से पूर्वांचल और बिहार के लाखों किसानों को निर्यात का बढ़ावा मिलेगा।

Loading...

बता दें कि, चंदौली जिले में बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है। इसको देखते हुए जिला उद्योग विभाग ने सैयदराजा में पूर्वांचल की पहली हाईटेक राइस मिल लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से पिछले हफ्ते जिला उद्योग विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। अब बजट मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। 15 करोड़ रुपये की लागत से करीब 20 बीघे में बनने वाली मिल के लिए विदेश से मशीनें मंगाई जाएंगी। 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page