पूर्वांचल
नए थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार
पुलिस थाने में दलालों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित : संजय वर्मा
रिपोर्ट – विकास सिंह
खुटहन (जौनपुर) पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु थानाध्यक्ष संजय वर्मा का स्तांतरण करते हुए नए थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को थानाध्यक्ष खुटहन के रूप में नियुक्त हुए हैं। कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने बताया कि, सर्वप्रथम दलालों का प्रवेश वर्जित होगा तथा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु हर समय तत्पर रहेंगे तथा सभी वर्ग के लोगों के साथ न्यायपूर्वक कार्य किया जाएगा। क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कानून के खिलाफ कार्य करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्रवासियों से अपील करता हूं वह बगैर किसी दबाव एवं डर के हमसे संपर्क करें तथा उनकी समस्याओं का यथासंभव निवारण किया जाएगा।

नए थानाध्यक्ष के सामने चुनौतियां कई प्रकार के होगे पर थानाध्यक्ष इन सभी समस्याओं पर अंकुश लगाने में कितने कामयाब होंगे ? यह तो समय पर निर्भर करेगा ।कार्यभार संभाले नये थानाध्यक्ष का थाना स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया।
