Connect with us

पूर्वांचल

थानागद्दी पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का एसपी ने फीता काट कर किया उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विकास सिंह

क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित ग्रामीणों ने किया स्वागत

जौनपुर । स्थानीय जनपद के केराकत कोतवाली अंतर्गत पडने वाले थानागद्दी पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन तथा भव्य मंदिर का रविवार को अपरान्ह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया । इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया । बताया जाता है कि केराकत कोतवाली में पड़ने वाले वर्षों पुराने थानागद्दी पुलिस चौकी को जीर्ण शीर्ण अवस्था में देखकर यहां पर तैनात चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह ने जन सहयोग से इसे भव्य भवन का रूप देने का आज से 6 माह पूर्व संकल्प लिया था । जो अब पूर्ण रूप से आकर ले चुका है ।

उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने कहा कि जिस तरह से जन सहयोग की सहभागिता के चलते आज इस नवनिर्मित पुलिस चौकी तथा भव्य मंदिर का उद्घाटन हुआ है । इसी जन सहयोग से लोग क्राइम, बैर – मनस्यता खत्म करने में सहयोग करें । जिससे कि मजबूत पुलिसिंग हो सके और लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहने के साथ ही मुख्यमंत्री के अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति सफल हो सके । साथ ही माफियाओं को हम महसूस करा दें कि वह क्षेत्र में अपना प्रभाव दिखाकर किसी की संपत्ति को हथिया नहीं सकते । अवैध असलहे, अवैध कारोबार नहीं कर सकते । किसी भी शातिर व्यक्ति के बारे में सूचना मिलने पर हमारी टीम 24 घंटे के अंदर उसकी धर पकड़ करेगी ।

उद्घाटन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल केराकत, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी केराकत प्रतिमा वर्मा, कोतवाल केराकत दिलीप कुमार सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, चौकी प्रभारी थानागद्दी विद्यासागर सिंह तथा पुलिस चौकी के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरली पाल (गुरु जी) ने किया ।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page