वाराणसी
मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में सात गंभीर रूप से घायल
वाराणसी। बड़ागाँव थानाक्षेत्र के हथिवार और कोदई गाँव में शनिवार की शाम हुई मारपीट की घटनाओं में सात लोग घायल हो गये। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों ने दीनदयाल मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल पक्षों ने आधा दर्जन नामजद सहित अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राण घातक हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मारपीट की पहली घटना कोदई गाँव में घटित हुई जहां आम तोड़ने के विवाद को लेकर विपक्षी अलकेंद्र सिंह,धीरज सिंह व अन्य अज्ञात लोगों ने आशाराम दूबे और उनके परिवार के तीन सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया।

वहीं दूसरी घटना हथिवार गाँव में घटित हुई जहां विपक्ष के विजेन्द्र,अजीत और विजय शंकर राहुल सरोज के खेत में जबरदस्ती पिलर गाड़ रहे थे मना करने पर विपक्षियों ने नंदलाल, रविशंकर और राहुल को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों का उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
