वाराणसी
दो घरों में चोरों ने लाखों का माल किया पार
जफराबाद गांव के ग्रामीणों का आरोप – पुलिस गस्त नहीं करती है
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव में बृजेश श्रीवास्तव के घर से हार, दो चैन, सोने की चार चूड़ी, एक जोड़ी कंगन, सात अंगूठी सहित अन्य सोने के आभूषण, 20 हजार नगद समेत लगभग लाखों की चोरी। चोर घर के पिछले हिस्से में लगे लोहे की खिड़की काटकर कमरे में घुसकर कमरे में रखे दो अलमारियों को तोड़कर चोरी की। घर के लोगों की जब सुबह नींद खुली तो देखें की कमरों में अस्त-व्यस्त सामान बिखरा हुआ पड़ा था तथा घर से कुछ दूरी पर एक बैग फेंका हुआ मिला।

इसके साथ ही बगल में स्थित संजय श्रीवास्तव के मकान के भी पिछले हिस्से में लगे लोहे की खिड़की काटकर 35 हजार नगद व दो पायल ले गये। सुबह जानकारी होने पर घर वालों ने 112 पर सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा मौके पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा व थाना प्रभारी रोहनिया योगेंद्र प्रसाद तथा फॉरेंसिक की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
