Connect with us

वायरल

ताजमहल देखने आयी महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

सीपीआर भी नहीं बचा सका जान

यूपी के आगरा जिले में शनिवार को भीषण गर्मी से एक और टूरिस्ट की मौत हो गई। पिछले एक हफ्ते में गर्मी से दूसरी मौत होने का मामला सामने आया है। दक्षिण भारत के एक शहर से आई बुजुर्ग महिला टूरिस्ट ताजमहल देख रही थी, अचानक गिरी और उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान ग्रुप के एक सदस्य ने महिला को CPR देने की पूरी कोशिश की फिर भी महिला की जान नहीं बचा पाया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, ताजमहल देखने आईं आंध्र प्रदेश के कोठा वारी स्ट्रीट गुड़ीवाड़ा कृष्णा की 59 वर्षीय लिंगाला पुण्यवथी पत्नी वेंकेटेश्वरा राव की मृत्यु हो गई। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत खराब होने से शिल्पग्राम में वे बेहोश हो गई थीं। पर्यटन पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पर्यटन पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page