Connect with us

मनोरंजन

बेटी से मनमुटाव पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा – जो तनाव था वो…

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोनाक्षी के हाथ में जहीर के नाम की मेंहदी लग चुकी है। दोनों की शादी से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। पिछले दिनों अफवाहें थीं कि अभिनेत्री का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है। ऐसे में वह शादी में शामिल नहीं होंगे।

इन खबरों पर विराम लगाते हुए हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा को जहीर के घर पर देखा गया था। इसके बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू में बंगला ‘रामायण’ भी दुल्हन की तरह सज चुका है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

वहीं, सोनाक्षी के पिता‌ व बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में पुष्टि की है कि सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी को लेकर उनके परिवार में कुछ तनाव था। हालांकि, दिग्गज अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब सभी तनाव दूर हो गए हैं और वे ठीक हैं। उन्होंने कहा, ‘शादी के रिसेप्शन में हम सभी 23 जून की शाम को शामिल होंगे।’

Advertisement

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके बाद दोनों कपल मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में अपनी शादी का रिसेप्शन देने के लिए तैयार हैं। एक ओर बांद्रा में शादी का जश्न चल रहा है, वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी के बहुमंजिला घर की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

हिंदू-मुस्लिम एक्ट के तहत ये रजिस्टर मैरिज बांद्रा स्थित रतनसी के घर होगी। सोनाक्षी और उनका परिवार जहीर के घर जाएगा। शादी रजिस्टर होने के बाद दोस्तों और परिवार के लिए एक ग्रैंड जश्न होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page