वाराणसी
मौसम विभाग ने बताया – इस दिन बरसेंगे बदरा
रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह
वाराणसी। भीषण गर्मी से काशीवासियों को निजात मिलने का समय नजदीक आ गया। शुक्रवार को मौसम विभाग ने राहत भरे पूर्वानुमान में मानसूनी बादलों के जल्द ही वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरजने-बरसने का संकेत दिया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक , पूर्वाचल में 22 से 24 के बीच छिटपुट जबकि 24 एवं 25 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मानसूनी बादलों के 27 जून के बाद सक्रिय होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी यानी मौसम अनुकूल रहेगा।
वहीं, मौसम से जुड़ी एक वेबसाइट के अनुसार, 27 जून से 30 जून तक प्री मानसून के रूप में आंधी- पानी और एक जुलाई से मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है। वहीं बारिश को लेकर चिंतित किसानों का भी तनाव दूर होगा। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार का पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया।
