वाराणसी
मायके में सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
Loading...
Loading...

जौनपुर/वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र के शहंशाहपुर निवासी अमरजीत सिंह की पत्नी सीमा देवी (45) की शुक्रवार को उनके मायके जौनपुर में सर्पदंश से मौत हो गई। शव शाम को शहंशाहपुर स्थित ससुराल पहुंचा। इस बीच शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति अमरजीत सिंह और बेटा दोनों शहर से बाहर हैं, सूचना मिलते ही वह भी रवाना हो गए। मायका और ससुराल पक्ष के परिजनों के बीच ग़म का माहौल व्याप्त है। शनिवार को मृतका का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Loading...
Continue Reading
