Connect with us

वाराणसी

योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक : धर्मेंद्र राय

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह मौर्य और अरविंद सिंह राजर्षि ने किया योगाभ्यास

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाराणसी के भोजूबीर क्षेत्र में स्थित चंद्र वाटिका, बसहीं में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह मौर्य और अरविंद सिंह राजर्षि ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संयोजन स्वच्छता अभियान महानगर वाराणसी के संयोजक रत्नाकर राय ने किया।‌ इस योग शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने योग के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है।”

स्वच्छता अभियान महानगर, वाराणसी के संयोजक रत्नाकर राय ने योग शिविर के सफल आयोजन पर खुशी जताते हुए‌ और उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि, “स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों ही हमारे जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं और योग इन दोनों को संवारने का एक सशक्त माध्यम है।”

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page