Connect with us

वाराणसी

एनसीसी कैडेट्स ने किया योग प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – डॉ. अरविंद कुमार सिंह

वाराणसी। सनबीम सनसिटी, करसड़ा में चल रहे 100वीं बटालियन एनसीसी के आठवें दिन के प्रशिक्षण शिविर में आलोक कुमार के साथ सभी कैडेटों , ऑफिसर तथा पी आई स्टाफ ने योग प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

योग के अंतर्गत कैडेटों ने ग्रीवा संचालन, कटी संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, भुजंगासन शवासन, कपालभाति, भ्रामरी तथा उद गीथ प्राणायाम का अभ्यास किया।वाराणसी भी ग्रुप के ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल अमित बनर्जी ने कैंप एरिया का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ईला वर्मा एवं लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन ने भी कैसेटों के साथ योगाभ्यास किया।योग दिवस के अवसर पर बटालियन केलेफ्टिनेंट उषा बालचंदानी ,सारनाथ सिंह, मयंक सिंह , चीफ ऑफिसर एलबी सिंह ,थर्ड ऑफिसर राजकुमार जायसवाल ,सीटीओ गिरीश गोधनी ,सूबेदार मेजर कानाराम , सूबेदार पंचम सिंह सहित समस्त पी स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page