Connect with us

राज्य-राजधानी

पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने किया योगाभ्यास, INS विक्रमादित्य पर नौसैनिकों ने किया योगासन

Published

on

Loading...
Loading...

2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ है। 21 जून 2024 को 10वां अंतरराष्ट्रिय योग दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में योग किया। पहले यह कार्यक्रम डल झील के किनारे 6:30 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से इसे हॉल में शिफ्ट कर दिया गया। यह करीब 8 बजे शुरू हो पाया। इसमें 7 हजार लोगों को शामिल होना था, लेकिन हॉल में शिफ्ट होने के कारण सिर्फ 50 लोग शामिल हुए।

2013 के बाद से पीएम मोदी की जम्मू-कश्मीर में 25वीं यात्रा है। वहीं 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद 7वीं यात्रा है। चुनाव आयोग सितंबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने तैयारियां कर रहा है। ऐसे में पीएम मोदी का यहां जाना और योग दिवस जैसे इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होना पॉजिटिव मैसेज माना जा रहा है।

इसके अलावा समुद्र पर भी योग दिवस का उत्साह देखने को मिला। INS विक्रमादित्य पर नौसैनिकों ने सुबह योगासन किया। उधर, LAC के करीब पैंगॉन्ग झील के किनारे ITBP के जवानों ने अलग-अलग आसन कर 10वां योग दिवस मनाया।

तो वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग दिवस के अवसर पर लखनऊ के राजभवन में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योगासन किए। इस दौरान वो हर रोज से अलग भगवा टीशर्ट में नजर आए। उन्होंने अनुलोम-विलोम सहित कई प्राणायम किए और लोगों से नियमित अभ्यास करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि, योग एक संपूर्ण विधा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से एकजुट करता है। प्रदेश वासियों से अपील है कि योग को नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाएं, यह आपके स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए अति उत्तम है। सभी योग साधकों एवं प्रदेश वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं!

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page