Connect with us

अपराध

यूपी एसटीएफ ने अयोध्या के इनामिया गैंगेस्टर को मुंबई से किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

अयोध्या। यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के पालघर से अयोध्या के 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गैंगेस्टर की पहचान रहीमुल अंसारी निवासी नोचा थाना बेला जिला सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है। एसटीएफ टीम ने गैंगेस्टर के पास से मोबाइल, आधार कार्ड और 290 रुपये नकद बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया।

Loading...

यूपी एसटीएफ को काफी दिनों से फरार गैंगस्टर रहीमुल अंसारी के बारे में सूचनाएं मिल रही थीं। प्रयागराज टीम गैंगेस्टर रहीमुल के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान उसके पालघर में होने की सूचना मिली। जानकारी होते ही एसटीएफ की एक टीम मुंबई रवाना हो गई। गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे एसटीएफ टीम ने मुंबई के पाटिल पाड़ा चिंचोटी स्थित साड़ी कंपनी के सामने गैंगेस्टर रहीमुल अंसारी को गिरफ्तार किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page