Connect with us

वायरल

स्टेशन पर‌ नहीं रूकी ट्रेन, सब्जी व्यापारी ने उठाया खौफनाक कदम

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया से ट्रेन द्वारा अपने गांव मधुबनी के लिए गुरुवार की शाम एक सब्जी व्यापारी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नहीं रुकने के कारण ट्रेन से कूद गया। इससे वह अनियंत्रित होकर ट्रेन के नीचे चला गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी अनिल गोंड़ (48) पुत्र मुखदेव गोंड़ मधुबनी सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर पिकअप से बलिया मंडी में रोज की भांति बेचने के लिए गया था। उधर से 5552 डाउन वाराणसी सिटी दरभंगा एक्सप्रेस में बैठ गया। उसे मालूम नहीं था कि इस ट्रेन का सुरेमनपुर में ठहराव नहीं है। ट्रेन सुरेमनपुर में नहीं रुकी तो अनिल ने ट्रेन से छलांग लगा दी और ट्रेन के नीचे आ गया। ट्रेन से कटने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गयी।

Loading...

जीआरपी के सिपाही मौके पर नहीं पहुंचे तो स्टेशन अधीक्षक त्रिलोकी यादव ने मेमो जीआरपी के थानाध्यक्ष को बलिया भेजवा दिया। इस बीच, परिजन मृतक का शव उठाकर घर लेकर चले गए। बाद में पहुंचे जीआरपी सिपाहियों ने मृतक के दरवाजे पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page