Connect with us

वाराणसी

कार्यकारिणी के छः सदस्य हुए सेवानिवृत्त, लॉटरी से हुआ फैसला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यकारिणी कक्ष में लाटरी पद्धति से 6 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के लिए महापौर के द्वारा लाटरी निकाली गयी। निकाली गयी लाटरी में उपसभापति सुरेश कुमार चैरसिया, सिन्धु लाल सोनकर, राजेश यादव, कुसुम पटेल, प्रमोद राय और हारून अंसारी का नाम निकला, जिन्हें 1 जून 2024 से सेवानिवृत्त किया गया है।

इस प्रकार कुल कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में 6 सदस्य सेवानिवृत्त हो गये। महापौर के द्वारा रिक्त 6 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 29 जून 2024 को सदन की बैठक की जाएगी‌ जिसमें रिक्त सदस्यों का चुनाव किया जायेगा। महापौर के द्वारा सेवानिवृत्त हुए पार्षदगणों को उनके सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया, तथा उनके द्वारा नगर के नागरिकों के लिये किये गये कार्यो की सराहना की गई।

बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य, सविता यादव, अनूप कुमार वाजपेयी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page