Connect with us

पूर्वांचल

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी समाजवादी पार्टी : सांसद वीरेंद्र सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

वाराणसी। चंदौली जिले के सपा के सांसद वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को वाराणसी के वरुणा नदी स्थित शास्त्री घाट पर नीट और यूजीसी नेट एग्जाम में हुई धांधली तथा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि, “चंदौली एवं वाराणसी जनपद से सांसद होने के नाते समाजवादी साथियों ने मुझे ज्ञापन दिया और इस मुद्दे को संसद में उठाने की मांग की। मैं सभी साथियों को आश्वासन देना चाहता हूं कि नीट और नेट एवं अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक के मुद्दे को संसद में जोर-शोर से उठाया जाएगा एवं जिम्मेदार एंजेसी और अधिकारियों पर कार्यवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में पूरे जोर-शोर से सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page