Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : किसान दिवस पर कई अधिकारी गायब, जिलाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता समाप्त होने के बाद चंदौली जिले में पहले किसान दिवस का आयोजन माह के तीसरे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी लापता रहे। इस पर जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने नाराजगी व्यक्त की और अनुपस्थित हुए सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया।

वहीं कोआपरेटिव विभाग की बिल्डिंग का काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से न कराए जाने पर कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page