वाराणसी
रायपुर गाँव में मड़ई में आग लगने से अधेड़ सहित दो बकरियों की मौत

वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के रायपुर गाँव में सोमवार को दिन में लगभग बारह बजे मड़ई में आग लग जाने से एक अधेड़ सहित दो बकरी जल कर मर गये। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को दिन में लगभग बारह बजे रायपुर गाँव में स्थित लल्लन गोड़ के मड़ई में आग लग गयी जिससे मड़ई में बधे दो बकरी के बच्चे सहित लल्लन गोड़ (65 वर्ष) जलकर मर गये। मड़ई में आग इतनी तेज थी कि जब तक ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करते तब तक सबकुछ जल कर खाक हो गया।
आग कैसे लगी ? इस विषय में बात करने पर ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि, संभवतः मड़ई के ठीक पीछे घुर है जिसके राख की आग सुलगते-सुलगते मड़ई को अपने चपेट में ले लिया और जिस समय आग लगी उस समय उसी मड़ई में मृतक अपने बकरियों को बांध कर आराम कर रहे थे। आग लगते ही वह अपने बकरियों को बचाने के प्रयास में खुद आग के चपेट में आकर बुरी तरह जल गये। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक मृतक अपने दो बकरियों सहित गंभीर रूप से जल गए जिनकी वजह से उनकी मौत हो गई। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता था तथा उसके दो पुत्र है जो विवाहित है।
