Connect with us

वाराणसी

दो महिला पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में कार्यरत दो महिला पुलिसकर्मी को सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एडीसीपी अपराध ममता रानी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दोनों महिला आरक्षियों ने महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें सशक्त करने हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया।

जानकारी के अनुसार, काशी दर्शन के लिए आई आंध्र प्रदेश निवासी एक वृद्ध महिला गुम हो गई थी. भेलूपुर थाना पर नियुक्त महिला आरक्षी दीपिका चौधरी ने पूरे मनोयोग से महज दो घंटे में वृद्ध महिला को ढूंढ कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही थाना चितईपुर पर नियुक्त महिला आरक्षी सुमन द्वारा गुम हुए एक बालक को महज 4 घंटे के अंदर सकुशल ढूंढ कर उसके परिजन को सुपुर्द किया।

Loading...

गुम हुए व्यक्तियों के परिजनों द्वारा महिला पुलिसकर्मियों उनके कार्यो की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। इन दोनो महिला आरक्षी को अपर पुलिस आयुक्त महिला एवं अपराध ममता रानी चौधरी ने मिशन शक्ति का चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page