Connect with us

मुम्बई

सुशांत सिंह राजपूत की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक हुई बहन श्वेता, ‌इमोशनल पोस्ट कर व्यक्त की पीड़ा

Published

on

सीबीआई की कछुआ चाल वाली जांच से फैंस को न्याय की उम्मीद नहीं

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज 14 जून को उनके जाने के 4 साल बाद भी उनके फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने उनकी चौथी पुण्यतिथि पर याद करते हुए भावुक हो गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहनों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

श्वेता सिंह ने लिखा कि, “भाई, आपको हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए हैं, और हम अभी भी नहीं जानते कि 14 जून, 2020 को क्या हुआ था। आपकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। मैं असहाय महसूस करती हूँ और सच्चाई के लिए अनगिनत बार अधिकारियों से गुहार लगा चुकी हूँ। मैं अपना धैर्य खो रही हूँ और हार मानने का मन कर रहा है। लेकिन आज, एक आखिरी बार, मैं उन सभी से पूछना चाहती हूँ जो इस मामले में मदद कर सकते हैं कि अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें: क्या हम यह जानने के हकदार नहीं हैं कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ था‌ ? यह एक राजनीतिक एजेंडा क्यों बन गया है ? यह इतना सीधा क्यों नहीं हो सकता कि उस दिन क्या मिला और क्या माना जाता है कि हुआ था ? कृपया, मैं अनुरोध और विनती कर रही हूँ- एक परिवार के रूप में हमें आगे बढ़ने में मदद करें। हमें वह सम्मान दें जिसके हम हकदार हैं।”

बता दें कि, चार पहले 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। उनका पार्थिव शरीर बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटकता हुआ पाया गया था। हर कोई यही बोल रहा था कि सुशांत राजपूत ने सुसाइड किया है लेकिन कूपर हॉस्पिटल के एक स्वास्थ्य कर्मी ने यह खुलासा करते हुए हड़कंप मचा दिया था कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ था। उनके पैर से लेकर हाथ तक चोट के निशान‌ थे।

फिलहाल इस मामले में सीबीआई कछुआ चाल से जांच कर रही है। लेकिन 4 साल बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। जिस दिन सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था उस दिन उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री से लेकर फैंस के बीच सनसनी मचा दी थी।उनके जाने की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आज एक्टर की बरसी पर उनके फैंस, रिश्तेदार व परिवार के लोग उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page