Connect with us

पूर्वांचल

टेंपो-ट्रक की भीषण टक्कर में पांच की मौत, छह घायल

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र से लगे 14 किलोमीटर दूर झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में गुरुवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी ऑटो विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में भीड़ गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना एनएच 75 पर गढ़वा-मुड़ीसेमर के बीच श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के पास हुआ।

मृतकों में रामवृक्ष भुइयां के पुत्र राजकुमार (53) वर्ष विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ के पुत्र बिमलेश कुमार कनौजिया (42), झारखण्ड के रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के सुरेश भुइयां के पुत्र अरुण (30), विनोद भुइयां के पुत्र राजा कुमार (21) और रमाशंकर भुइयां के पुत्र बिकेश (20) शामिल हैं।

Loading...

वहीं, घायलों में विढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव के रामचन्द्र भुइयां के पुत्र छोटूलाल, रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के राम प्रसाद राम के पुत्र मिथिलेश, रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के महावीर भुइयां के पुत्र उमेश, रामप्रसाद भुइयां के पुत्र राकेश, रहमुदिन अंसारी के पुत्र मेराज और रामचंद्र भुइयां के पुत्र संजय शामिल हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल गढवा झारखंड में इलाज चल रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page