Connect with us

वाराणसी

दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी का वाराणसी आगमन आज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सीएम योगी तैयारियों का जायजा लेंगे। जहां वह पीएम मोदी के सभा स्थल का निरीक्षण करेंगे। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शुक्रवार रात में सीएम काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव बाबा का दर्शन पूजन करेंगे। दौरे के दूसरे दिन सीएम पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपना तीसरा कार्यकाल संभाल लिया है। वाराणसी से पीएम मोदी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। चुनावी नतीजों आने के बाद पीएम 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे। एक दिवसीय वाराणसी दौरे में पीएम किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। शाम को पीएम दशाश्वमेध घाट पर जाकर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी के वाराणसी दौरे में किसी प्रकार की कोई खामी न रह जाए। इसलिए स्थानीय प्रशासन और पार्टी पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

पीएम मोदी, किसानों के लिए कर सकते हैं बड़ा ऐलान -बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी G-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचे हुए हैं। यहां पीएम दुनिया के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। इटली दौरे के बाद जैसे ही पीएम भारत लौटेंगे तो अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। पीएम वाराणसी जनता से जीत का धन्यवाद करने के साथ ही किसानों के लिए खास ऐलान कर सकते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page