Connect with us

वाराणसी

कर्नाटक से काशी घूमने आयी बीजेपी नेत्री की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जंगमबाड़ी मठ में बिगड़ी तबीयत, परिजनों के साथ शव को फ्लाइट से बेंगलुरु भेजा गया

वाराणसी में हीट स्ट्रोक से कर्नाटक की एक बीजेपी की महिला नेत्री की मौत हो गई। 2 दिन पहले वो घूमने के लिए काशी आयी थी। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से आई रथन्नमा (56) अपने परिवार के साथ जंगमबाड़ी मठ में रूकी थी।

बीती रात में उन्हें उल्टी-दस्त की समस्या हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहां पर ड्रिप चढ़ाने और दवा देने के बाद थोड़ी देर में महिला नेत्री ठीक हो गईं। परिजन वापस लेकर मठ में आ गए। कुछ देर बाद फिर से उन्हें पेट दर्द की समस्या उठी और मठ में ही अचानक से उनकी मौत हो गई।

वाराणसी में बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने बताया, देर रात दिल्ली से बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष ने उन्हें फोन कर कहा कि बीजेपी की महिला नेत्री की मठ में मौत हो गई है। उनके परिजनों को किसी तरह की दिक्कत न हो। वाराणसी के स्थानीय बीजेपी नेताओं ने कहा कि मठ में पहुंचकर वाराणसी पुलिस से डिटेल शेयर कर मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों के साथ शव को फ्लाइट से बेंगलुरु भेजा गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page