Connect with us

खेल

वेस्‍टइंडीज ने जीत की हैट्रिक के साथ सुपर-8 में की एंट्री, न्‍यूजीलैंड को चखाया हार का‌ स्वाद

Published

on

Loading...
Loading...

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गये वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच मैच में वेस्‍टइंडीज ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए न्‍यूजीलैंड को हार का स्वाद चखाया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 136 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाजी कॉन्वे और फिन एलन ने सधी हुई शुरुआत दी। अकील हुसैन कॉन्वे सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकटों की पतझड़ लग गई। एलन 26 रन, रचिन रवींद्र 10 रन, डेरिल मिचेल 12 रन, जिमी नीशम 10 रन और केन विलियमसन 1 रन बनाकर आउट हुए।

कीवी टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 40 रन और मिचेल सैंटनर ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से अल्जारी जोसेफ ने 4 और गुडाकेश मोती ने तीन विकेट हासिल किए।

वेस्टइंडीज की पहले बैटिंग करते हुए शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने 4 विकेट पावरप्ले में ही गंवा दिए थे। वहीं 5 विकेट तो महज 30 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद छठे नंबर पर बैटिंग करने आए शेरफेन रदरफोर्ड ने पारी को संभाला और स्कोर 149 तक पहुंचाया। रदरफोर्ड ने नाबाद 68 रन बनाए।

उनके अलावा उनके अलावा निकोलस पूरन ने 17, अकील होसेन ने 15, आंद्रे रसेल ने 14 और रोमारियो शेफर्ड ने 13 रन का योगदान दिया। टीम के 6 बैटर्स दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट झटके। टिम साउथी और लॉकी फर्ग्यूसन ने 2-2 विकेट लिए। जेम्स नीशम और मिचेल सेंटनर को 1-1 विकेट मिला।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page