वाराणसी
मुकदमे की फाइल लेकर भागे पिता-पुत्र, केस दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। कचहरी के सिविल जज (सीडी) न्यायालय से मुकदमे के जिरह के दौरान फाइल लेकर भागने के मामले में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के आदेश पर बुधवार को कैंट थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
Loading...

जानकारी के अनुसार, गणेश चवर गली के रहने वाले गोपी ने बताया कि, “20 मई 2024 को न्यायालय सिविल जज एफटीएस के न्यायालय में बंटवारा वाद विजय सेठ बनाम गोपी में जिरह के बाद अगली सुनवाई की तिथि 29 मई तय की गई। जब मैं फाइल लेकर जा रहा था तब पहले से घात लगाए विजय का बेटा विनय फाइल लेकर भाग निकला।”
Continue Reading
