Connect with us

खेल

अमेरिका को हराकर टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक,‌‌ सूर्यकुमार यादव ने खेली मैच विनिंग पारी

Published

on

Loading...
Loading...

न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से हराकर मैच में शानदार जीत दर्ज की। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सुपर-8 में अपनी जगह बनाई।

टीम इंडिया ने 111 रन के टारगेट को 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल किया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं, शिवम दुबे ने नाबाद 31 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव का साथ दिया और टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले ऋषभ पंत 18 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी ओर विराट कोहली इस मैच में अपना खाता नहीं खोल सके और रोहित शर्मा भी 3 रन बनाने में कामयाब रहे।

बात करें अमेरिकी टीम की तो टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाएं। नीतीश कुमार ने 23 गेंद में 27 रन की पारी खेली। तो वहीं स्टीवन टेलर ने 24 रन, कोरी एंडरसन 15 रन, हरमीत सिंह 10 रन, शादले वैन शल्कविक 11 रन बनाकर आउट हुए। टीम के अन्य खिलाड़ियों ने दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page