Connect with us

वाराणसी

इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए वाराणसी में हुई अनोखी शादी, मेंढक बना दूल्हा और मेंढकी दुल्हन, दोनों के हुए सात फेरे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। इस वक्त पूरे देश में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। हीट वेव की वजह से बहुत से लोगों की जान चली गई है या फिर लोग बेहोश हो जा रहे हैं। हर कोई बारिश का ही इंतजार कर रहा है ताकि इस प्रचंड गर्मी से राहत मिल सके। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में भी आसमान से बरसती आग और लू ने काशीवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। वाराणसी में बीते दिनों तापमान 48-49 डिग्री तक पहुंच गया था और इन दिनों तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे बच्चे-बड़े-बूढ़े हर कोई परेशान है। ऐसे में बारिश कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

ऐसे में काशीवासियों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए काशीवासियों के लोगों ने अनोखी शादी का आयोजन किया, जिसमें मेंढक को दूल्हा बनाकर मेंढकी को दुल्हन फिर दोनों की शादी रचाई गई। वाराणसी के पहड़िया स्थित श्रीनगर कॉलोनी में डीह बाबा मंदिर पर मेंढक-मेंढकी की यह अनोखी शादी कराई गई है।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि, पौराणिक मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है अगर बारिश करानी हो तो मेंढक-मेंढकी की शादी कराने पर इंद्र देवता खुश होकर बरसात करते हैं, इसलिए आज हम सब ने मिलकर मेंढक को दूल्हा बनाया और मेंढकी को दुल्हन। फिर दोनों के साथ फेरे कराए। विवाह के बाद इंद्र देवता से काशी में जल्द से बारिश हो इसकी प्रर्थना की, जिससे काशीवासियों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सकें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page