Connect with us

वाराणसी

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में वाराणसी के घायल दंपती का जिलाधिकारी ने जाना हाल, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा 

Published

on

Loading...
Loading...

जम्मू-कश्मीर में गत दिनों हुए आतंकी हमले में घायल दंपती के मंगलवार को सकुशल घर वापसी के बाद जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने उनके घर पहुंच कर उनका हाल जाना। उन्होंने दंपती से बात कर उनका हाल-चाल पूछा। वहीं परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वाराणसी के अतुल मिश्रा ने बताया कि जब एकाएक गोली चली तो वह अपनी पत्नी के साथ बस के फर्श पर लेट गए थे जिस वजह से उन्हें गोली तो नहीं लगी लेकिन अफ़रा-तफ़री के बीच वह घायल हो गए।

जिलाधिकारी ने घायल अतुल मिश्रा के पिता को आश्वस्त किया कि शासन/प्रशासन की ओर से हर सम्भव मदद की जाएगी। बीएचयू ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर से बात करके बेहतर से बेहतर नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया जाएगा। सिर की चोट का इलाज, सीटी स्कैन कराना हो या कंधे की चोट का इलाज हो विशेषज्ञ डाक्टरों की देख-रेख में इलाज कराया जाएगा।

Loading...

इससे पूर्व एडीएम सिटी ने घायलों के घरवालों से सम्पर्क कर उनको जिला प्रशासन की ओर से इलाज के लिए आश्वस्त किया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page