वाराणसी
18 जून को काशी आएंगे पीएम मोदी, 50 हजार अन्नदाताओं से करेंगे कृषि चर्चा
वाराणसी। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी काशी आएंगे। प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार उन्हें अपना सांसद चुनने के लिए काशीवासियों का आभार जताएंगे। वहीं राजातालाब के मेहदीगंज में किसान संवाद कार्यक्रम में पूर्वांचल के 50 हजार किसानों को संबोधित करेंगे।

पीएम के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान पीएम मोदी, श्री काशी विश्वनाथ और कालभैरव का भी दर्शन-पूजन भी करेंगे। कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर बीजेपी महानगर इकाई की ओर से तैयारी की जा रही है। पीएम का विश्वनाथ मंदिर जाते वक्त जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।
पीएम नरेंद्र मोदी की काशी यात्रा 18 जून को प्रस्तावित है। जहां वह किसान संवाद कार्यक्रम के तहत 50 हजार अन्नदाताओं को संबोधित करेंगे। इसको लेकर बीजेपी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजातालाब के पास मेहदीगंज में पीएम के कार्यक्रम के लिए स्थल तय किया है।
