Connect with us

वाराणसी

हीट वेव से बेहोश होकर सड़क पर गिरी बाइक सवार महिला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भीषण गर्मी में हीट वेव की चपेट में आने से मोहनसराय चौराहे पर मंगलवार को 4 बजे राजातालाब थाना क्षेत्र के पनियरा निवासी बाइक सवार प्रियंका गुप्ता नामक महिला चक्कर खाकर बेहोशी हालत में सड़क पर गिर गई। जिसके दौरान बाइक चला रहे पति केशव गुप्ता बाइक खड़ी कर स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बगल के दुकान पर ले गए। जहां कुछ देर लेटाने तथा मुंह पर बराबर पानी का छींटा मारने के बाद होश आया।

Loading...

केशव गुप्ता ने बताया कि, वह अपनी बीमार पत्नी प्रियंका गुप्ता को बीएचयू से दवा लेकर वापस अपने घर जा रहा था। हाईवे पर तेज धूप की वजह से मोहनसराय चौराहे पर पहुंचकर अचानक उसकी पत्नी बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। थोड़ी देर बाद में होश में आयी। स्थानीय लोगों ने लू लगने की आशंका जताई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page