Connect with us

मुम्बई

जहीर इकबाल की दुल्हन बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा, शादी से खुश नहीं हैं पापा शत्रुघ्न सिन्हा ?

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। सलमान खान की ‘दबंग’ फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की शादी की चर्चा बॉलीवुड गलियारे और फैंस के बीच जमकर सुर्ख‍ियां बटोर रही है।

सूत्रों के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी कर रहे हैं। अचानक आई खबर से हर कोई हैरान है। फैंस को भी यकीन नहीं हो रहा कि यह वाकई होने जा रहा है। हालांकि अभी तक सोनाक्षी या जहीर इकबाल की ओर से शादी की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है, पर पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने जरूर प्रतिक्रिया दी है।

सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, आजकल बच्चे शादी की परमिशन नहीं लेते हैं, बस सूचित कर देते हैं। उन्हें अभी सोनाक्षी ने शादी के बारे में कुछ नहीं बताया है और अगर बताती है तो आशीर्वाद दे देंगे।

इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा कि, उन्हें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है। वह कभी भी कोई गैरकानूनी या गलत फैसला नहीं लेंगी। वह एडल्ट हैं, उन्हें अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है।’ अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब भी सोनाक्षी की शादी होगी, तो वह बारात के ठीक सामने नाचेंगे।’

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page