Connect with us

वाराणसी

पिता की झपकी ने ली बेटे की जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोलापुर अंतर्गत हाजीपुर बाजार में सोमवार को एक बाइक सवार व्यक्ति को झपकी आने के वजह से उसकी बाइक कुएं की जगत से जा टकराई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी मां की गोद से मासूम छिटक कर सड़क पर जा गिरा और सर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दंपती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां बार-बार बेसुध हुई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, शिवपुर थाना क्षेत्र के खड़गपुर निवासी रोहित अपनी बेटी-बेटे और पत्नी पूजा देवी के साथ बाइक से परानापट्टी स्थित अपने ससुराल जा रहा था। छह वर्षीय बेटी बाइक पर रोहित के आगे बैठी थी, जबकि तीन वर्षीय ऋषभ अपनी मां की गोद में बैठा था। चारों हाजीपुर बाजार पहुंचे थे तभी अचानक से रोहित को झपकी लग गई और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कुएं की जगत से जा टकराई।

Loading...

टक्कर से ऋषभ मां की गोद से छिटक कर दूर सड़क पर गिर गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल ऋषभ को चोलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, रोहित, उसकी पत्नी और बच्ची को मामूली रूप से चोट लगी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page